राजस्थान सरकार ने एक ताजा आदेश में बहुप्रतीक्षित आईपीएस ट्रांसफर कर दिए हैं। बीते डेढ़ महीने से जिस सूची का इंतजार हो रहा था वह आज शाम राजस्थान सरकार ने जारी कर दी है। इस तबादला सूची में आईपीएस प्रीति चंद्रा को उप महानिरीक्षक पुलिस, आम्र्ड बटालियन, जयपुर से तबादला कर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात एवं प्रशासन जयपुर आयुक्तालय का जिम्मा सौंप दिया गया है। इस सूची में डॉ. विकास पाठक, महानिरीक्षक पुलिस, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय लगाए गए हैं। आईपीएस अजय सिंह को उप महानिरीक्षक पुलिस, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, आईपीएस योगेश यादव को उप महानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी (सी.बी.), पुलिस मुख्यालय, जयपुर लगाए गए हैं।
इस सूची में हुए तबादलों में आईपीएस मनीष अग्रवाल (द्वितीय) को उप महानिरीक्षक, आम्र्ड बटालियन, जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस पारिस देशमुख को उप महानिरीक्षक पुलिस, एसओजी जयपुर, आईपीएस विकास शर्मा को उप महानिरीक्षक, एस.एस.बी., जयपुर, आईपीएस डॉ. राजीव पचारको उप महानिरीक्षक, इंटेलीजेंस, जयपुर मुख्यालय, आईपीएस योगेश दाधीच को उप महानिरीक्षक एस.ओ.जी., जयपुर, आईपीएस मनोज कुमार को उप महानिरीक्षक, सिविल राइट्स, पुलिस मुख्यालय, जयपुर, आईपीएस राजेन्द्र कुमार को उप महानिरीक्षक पुलिस, एसडीआरएफ, जयपुर का जिम्मा सौंपा गया है।


