About Us

Officers Times About us

 Magazine for INDIAN Officers, Since 2012. 

 
शीर्ष पदों पर रहकर देश के ऑफिसर्स और उनके परिवार देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनकी कार्यशैली, निर्णय और योजनाएं देश को नई दिशा दिखा रहे हैं। ऐसे कर्मठ ऑफिसर्स के लिए शुरू हुई मैगजीन ऑफिसर्स टाइम्स का विमोचन राजस्थान के मुख्य सचिव सी.के. मैथ्यू ने किया।
 
ऑफिसर्स की जिंदगी का अहम समय देश के लिए विकास की योजनाएं बनाने, आम आदमी को मुख्य धारा से जोडऩे के लिए समर्पित है। इन्हीं ऑफिसर्स के योगदान, कर्मठता और प्रतिनिधित्व की वजह से देश लगातार आगे बढ़ रहा है। ऑफिसर्स टाइम्स में ऐसे ही समर्पित ऑफिसर्स पर आलेख प्रकाशित किए गए हैं। हिन्दी पत्रकारिता में अपनी तरह की यह देश में पहली मैगजीन है जो पूरी तरह ब्यूरोक्रेट्स और इंडियन ऑफिसर्स को समर्पित है।
 
ऑफिसर्स टाइम्स में विशेष रूप से भारतीय प्रशासनिक सेवाओं, भारत के सार्वजनिक उपक्रमों, राज्य सेवाओं के शीर्ष अधिकारियों की बेहतरीन कार्यशैली को फोकस करते हुए आलेख प्रकाशित किए गए हैं। प्रकाशित आलेखों में अधिकारियों की देश के विकास में योगदान देती योजनाएं, प्रशासनिक कामकाज में प्रबंध कौशल, लीक से हटकर अपने कामकाज से खास छवि बनाने वाले अधिकारियों की कार्यशैली और निजी जिंदगी के अनुछए पल शामिल किए गए हैं। ऑफिसर्स टाइम्स का प्रसार क्षेत्र संपूर्ण भारत रखा गया है।