राजस्थान सरकार ने एक ताजा आदेश में 9 आईपीएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं। इनमें 2013 बैच के आईपीएस चूनाराज जाट को पुलिस अधीक्षक बाड़मेर का जिम्मा सौंपा गया है वहीं पिछली तबादला सूची में जयपुर ग्रामीण के एसपी लगे संजीव नैन को पुलिस उपायुक्त, क्राइम, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर का जिम्मा सौंप दिया गया है।
इसी सूची में 2013 बैच के आईपीएस योगेश गोयल को पुलिस उपायुक्त (यातायात) पुलिस आयुक्तालय, जयपुर, 2014 बैच के आईपीएस अनिल कुमार को कमांडेंट पांचवी बटालियन, आर.ए.सी. जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2014 बैच के आईपीएस हनुमान प्रसाद मीणा को पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण, आईपीएस कावेन्द्र सिंह सागर को पुलिस अधीक्षक, झुंझुनूं, आईपीएस पीयूष दीक्षित को पुलिस अधीक्षक एसीबी, जयपुर का जिम्मा सौंपा गया है। आईपीएस जयेष्ठा मैत्रयी को पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर और 2021 बैच के युवा आईपीएस निश्चय प्रसाद एम. को पुलिस अधीक्षक चुरू की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

