By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Officers TimesOfficers TimesOfficers Times
  • Home
  • Bureaucracy
  • Movement
  • PSU News
  • Corporate
  • News and Views
  • OT Exclusive
  • Police Samachar
  • Contact
    • About Us
    • Editor in Chief
    • Legal
    • Advertise
    • Join Us
Notification Show More
Font ResizerAa
Officers TimesOfficers Times
Font ResizerAa
  • Home
  • Bureaucracy
  • Movement
  • PSU News
  • Corporate
  • News and Views
  • OT Exclusive
  • Police Samachar
  • Contact
  • Home
  • Bureaucracy
  • Movement
  • PSU News
  • Corporate
  • News and Views
  • OT Exclusive
  • Police Samachar
  • Contact
    • About Us
    • Editor in Chief
    • Legal
    • Advertise
    • Join Us
Follow US
Officers Times > News and Views > CS Sudhansh Pant का राजस्थान को अलविदा, गलियारों में मचा हड़कंप
News and Views

CS Sudhansh Pant का राजस्थान को अलविदा, गलियारों में मचा हड़कंप

Officers Times
Last updated: 2025/11/11 at 6:00 PM
By Officers Times
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत के मुख्य सचिव पद छोड़ने और आज अल सुबह उनके दिल्ली डेप्यूटेशन के आदेश ने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया। एक ओर जहां दीपावली के पहले से ही आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची का इंतजार सभी कर रहे थे, वहीं उसमें होती देरी और मुख्यमंत्री कार्यालय में एक दिन पहले कुछ बड़ा होने का अंदेशा जताते हुए मुख्य सचिव सुधांश पंत की एक साइलेंट चेतावनी ने आज राजस्थान की सत्त और गलियारों में सबसे बड़ा मुद्दा सुबह-सवेरे छोड़ दिया।

1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधांश पंत अब नई दिल्ली में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव के पदभार संभालेंगे। यह नियुक्ति अमित यादव के 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्ति के बाद प्रभावी होगी, और पंत 1 दिसंबर से अपना नया दायित्व निभाना शुरू करेंगे।

पंत का दिल्ली जाना सियासी फेरबदल का पहला संकेत

उपचुनाव के बाद राज्य मंत्रीमण्डल में बडेÞ फेरबदल की खबरे बीते तीन सप्ताह से हैं। एक पक्ष यह भी मान रहा है कि मंत्रीमण्डल में इस्तीफे दीपावली के पहले ही लिए जा चुके हैं, लेकिन अभी उपचुनाव के चलते बात दबाई हुई है। मुख्य सचिव के दिल्ली जाने के पीछे मजबूत कारणों में फाइल्स के मूवमेंट में मुख्य सचिव को नजरअंदाज करना भी एक अहम कारण माना जा रहा है। दो वर्ष पूर्व 6 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की सीनियरटी लांघ कर मुख्य सचिव बने सुधांश पंत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गुड बुक्स के अधिकारियों में हैं। पंत का योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का तरीका और एग्जीक्यूशन से इम्पैक्ट तक का प्रभावशाली होना खास माना जाता रहा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की दखलअंदाजी भी बना कारण

गलियारों में दिनभर चली चर्चाओं में सुधांश पंत और अन्य अधिकारियों को स्वतंत्र निर्णय लेने में समस्याएं, लगातार बढ़ती राजनीतिक दखलअंदाजी और सीएमओ का मुख्य सचिव पर लगातार हावी होना इस आॅर्डर का बेस बताया जा रहा है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के मुताबिक ज्यादातर विभागों में में मंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय से ऐसे कामों के दबाव बनाने के प्रयास किए जाते रहे, जिनमें प्रशासनिक समस्याएं लगातार पैदा हो रही थी। मंत्रीमण्डल और मुख्यमंत्री का योजनाओं को अमलीजामा पहनाने या विरोधाभासी आदेशों की पालना करवाने जैसे फैसले अफसरों के लिए तो समस्या बन ही रहे थे, मुख्य सचिव के लिए भी तनाव का कारण बन रहे थे।

ब्यूरोक्रेसी और राजनीति में तालमेल बिगड़ा

ब्यूरोके्रसी का एक बड़ा हिस्सा दबी जबान यह भी चर्चा कर रहा है कि राजनीतिक और प्रशासनिक तालमेल में मुख्य सचिव को पद छोड़ना पड़ गया है। इस बडेÞ फैसले से ताजा हालातों में राजनीतिक और प्रशासनिक हलके अब दो फाड़ हो गए हैं, जिसका असर आने वाले दिनों में होने वाले एग्जीक्यूशंस, आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची, सचिवालय की मीटिंग्स और कामकाज में सीधे तौर पर देखने को मिलेगा। एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस तरह के फैसले प्रदेश के पहले से चल रही लचर व्यवस्था में आग में घी का काम करेंगे। मुख्य सचिव तो दिल्ली चले जाएंगे, लेकिन पीछे से ब्यूरोक्रेसी और राजनीतिक के बीच तालमेल बिठाने में खासा समय लग जाएगा।

बहरहाल माना जा रहा है कि मुख्य सचिव सुधांश पंत प्रतिनियुक्ति पर केन्द्र में जाकर भी राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के बीच अहम सेतु की भूमिका में रहेंगे। पंत मुख्य सचिव बनने के बाद से ही बेहद सक्रिय थे। डिपार्टमेंटल ई फाइल्स का मूवमेंट, औचक निरीक्षण, तबादला सूचियों बदलाव सरीखे कई मसलों पर उनका अपना मजबूत स्टैड देखने को मिला। पंत पूरे कार्यकाल में फरफोर्मेंस बेस्ड मॉडल को बढ़ावा देने को लेकर जुटे रहे।

Officers Times November 11, 2025 November 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
Officers Times magazine

Officers Times

Voice of INDIAN Officers. Exclusive News Magazine for Bureaucracy, PSUs, Corporate World inaugurated by Sh. C.K.Mathew, Chief Secretary, Rajasthan on 2nd July 2012. RNI No. : RAJHIN/2012/50158
Movement
ओम बिडला के डिप्टी सेक्रेटरी रह चुके RAS Yogesh Shrivastava बने मुख्यमंत्री के OSD

जयपुर। राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रशासनिक टीम बननी शुरू…

IRS Anusham Pattnaik होंगे सीसीआई के महानिदेशक

नई दिल्ली ब्यूरो। भारतीय कर सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और 1994 बैच…

पूर्व IPS Sheel Vardhan Singh यूपीएससी सदस्य नियुक्त

सेवानिवृत्त आईपीएस शील वर्धन सिंह को संघ लोक सेवा आयोग का सदस्य…

Vivek Kumar Gupta RVNL के बोर्ड में बतौर गवर्नमेंट डायरेक्टर शामिल

नई दिल्ली ब्यूरो। भारत के राष्ट्रपति के आदेशानुसार रेल विकास निगम लिमिटेड…

IAS Jogaram को रेजिडेंट कमिशनर का अतिरिक्त जिम्मा

जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जोगाराम को आज राजस्थान सरकार…

For Latest Updates

Our Whatsapp Channel
Join Now

You Might Also Like

News and Views

रचनात्मकता के गहरे समंदर सी डॉ. सुषमा महाजन की कला प्रदर्शनी ‘मेलोडी ऑफ कलर्स’ शुरू

By Dr Pushpa Kumari
News and Views

Govind Pareek बने मुख्यमंत्री के OSD

By Praveen Jakhar
News and Views

पश्चिमी नौसेना के चीफ HEAA राम रतन जाट प्रतिष्ठित मैकग्रेगर मेमोरियल मेडल से सम्मानित

By Officers Times
News and Views

मॉरीशस स्थित इंडियन एम्बेसी में भारतीय छात्रों से मिले उप उच्चायुक्त

By Officers Times
Ofiicers Times

OFFICERS TIMES

Voice of INDIAN Officers. Exclusive News Magazine for Bureaucracy, PSUs, Corporate World inaugurated by Sh. C.K.Mathew, Chief Secretary, Rajasthan on 2nd July 2012. It's first Hindi Magazine for Indian Officers.
RNI No. : RAJHIN/2012/50158.

OFFICERS TIMES

1st Floor, 265/05, Sector - 26, Pratap Nagar, Jaipur (Rajasthan)
Email : OfficersTimes@gmail.com
Phone : 8003001100

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Officers Times dark Mode Logo
  • About Us
  • Editor in Chief
  • Legal
  • Advertise
  • Join Us
  • Contact
Join Our Whatsapp Channel

Powered by Officers Times

© 2025 Officers Times. All rights reserved
  • Home
  • Bureaucracy
  • Movement
  • PSU News
  • Corporate
  • News and Views
  • OT Exclusive
  • Police Samachar
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?