जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की टीम में PR जगत का चर्चित चेहरा गोविंद पारीक ( Govind Pareek ) शामिल हो गए हैं। गोविंद पारीक को मुख्यमंत्री के OSD के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक से सेवानिवृत्ति के बाद पारीक लगातार सक्रिय थे और अब पारीक को यह जिम्मेदारी मिलना मुख्यमंत्री की टीम का मजबूत होना माना जा रहा है।
बेहद सरल, सधे हुए और जुझारू अधिकारी के तौर पर गोविंद पारीक अपनी सेवाओं में पहचाने जाते रहे हैं। राजस्थान के जनसंपर्क जगत में पारीक महत्त्पूर्ण हस्ताक्षर हैं। जनसंपर्क, संवाद कार्यक्रम, समाचार पत्र, टीवी, रेडियो, यूट्यूब और तमाम मीडिया स्रोतों में मजबूत पकड़ वाले अधिकारी और व्यक्तित्व के तौर पर गोविंद पारीक ने खास पहचान बनाई है। करीब तीन दशक तक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपनी सेवाओं से कमाल की छवि बना चुके पारीक खुद अपने आप में एक संस्था माने जाते हैं।
गोविंद पारीक की इस नियुक्ति के बाद माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल को करीब पौने दो साल बाद एक उम्दा OSD मिले हैं, जिसका लाभ निश्चित तौर पर शासन-प्रशासन और मुख्यमंत्री के कामकाजी जीवन की छवि में देखने को मिलेगा। साथ ही सरकार के लिए डैमेज कंट्रोल और उम्दा पीआर मैनेजमेंट के लिए गोविंद पारीक से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता था।


