उत्तर प्रदेश काडर की चर्चित आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल (IAS Durga Shakti Nagpal) को विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सम्मानित किया। अवसर था ओडीओपी अवॉड्र्स 2023 सैरेमनी का। दुर्गा शक्ति नागपाल को उत्तर प्रदेश के शजर स्टोन क्राफ्ट के प्रोत्साहन के लिए जिला श्रेणी में सम्मानित किया गया। यह सम्मान आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल (IAS Durga Shakti Nagpal) को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में उनकी शानदार परफोर्मेंस को लेकर दिया गया है। आत्मनिर्भर भारत उत्सव और एक जनपद – एक उत्पाद (ODOP) के राष्ट्रीय पुरस्कार के उद्घाटन समारोह में यह सम्मान दुर्गा शक्ति नागपाल के लिए खास मायने रखने वाला है।
कौन हैं IAS Durgashakti Nagpal

उत्तर प्रदेश काडर की 2010 बैच की आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल (IAS Durga Shakti Nagpal) अपने कामकाज और काम के अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। यूपीएससी क्लीयर करके दुर्गा शक्ति को पंजाब काडर मिला लेकिन उत्तर प्रदेश काडर में 2011 बैच के आईएएस अभिषेक से शादी के बाद पंजाब से उत्तर प्रदेश काडर बदल लिया।
अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोलने पर दुर्गाशक्ति का निलंबन हो या गरीब महिलाओं को गोबर से बने ईको फ्रेंड्ली दीए बनाने का आईडिया हो, दुर्गा शक्ति अपने काम को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने और ईमानदारी के लिए दुर्गा शक्ति बड़ा नाम है। मूलत: छत्तीसगढ़ की रहने वाली दुर्गाशक्ति नागपाल बी.टेक. कम्प्यूटर साइंस के बाद प्रशासनिक सेवाओं में आई।