जयपुर। 54th KVS राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2025 में बास्केटबॉल (बालिका) वर्ग में राजस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। इस 54वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के तहत केन्द्रीय विद्यालय, आईआईटी कानपुर कैम्पस में विभिन्न श्रेणी और वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बास्केटबॉल (बालिक) वर्ग में अंडर 14 राजस्थान की टीम ने चेन्नई टीम को करारी शिकस्त देते हुए फाइनल्स में 50-20 अंकों के बडे अंतर से जीत हासिल की।

प्रतियोगिता में देशभर से नेशनल के लिए चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें राजस्थान से कुल 17 प्रतिभागी शामिल हुए। बास्केटबॉल (बालिका) के फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए हर्षिता बहुरे, सानिध्य बहुरे, पीहू गौतम, इशानी गौतम, नताशा मीना, रिया पालीवाल, शिवांगी सिंह, स्वाति सिंह, हिमांशी नारायण, कशिश सेन और कृतिका शर्मा ने फाइनल्स बास्केटबॉल ट्रॉफी राजस्थान के नाम की। खिलाड़ियों के साथ कोच लक्ष्य और करण सिंह लाम्बा ने इस प्रतियोगिता की तैयारियों से लेकर जीत दर्ज करने तक अहम भूमिका निभाई।

