By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Officers TimesOfficers TimesOfficers Times
  • Home
  • Bureaucracy
  • Movement
  • PSU News
  • Corporate
  • News and Views
  • OT Exclusive
  • Police Samachar
  • Contact
    • About Us
    • Editor in Chief
    • Legal
    • Advertise
    • Join Us
Notification Show More
Font ResizerAa
Officers TimesOfficers Times
Font ResizerAa
  • Home
  • Bureaucracy
  • Movement
  • PSU News
  • Corporate
  • News and Views
  • OT Exclusive
  • Police Samachar
  • Contact
  • Home
  • Bureaucracy
  • Movement
  • PSU News
  • Corporate
  • News and Views
  • OT Exclusive
  • Police Samachar
  • Contact
    • About Us
    • Editor in Chief
    • Legal
    • Advertise
    • Join Us
Follow US
Officers Times > Others > समावेशी  विकास के लिए वंचित और पिछड़े वर्ग को आत्मनिर्भर बनाएं : राजेन्द्र भाणावत
Others

समावेशी  विकास के लिए वंचित और पिछड़े वर्ग को आत्मनिर्भर बनाएं : राजेन्द्र भाणावत

Officers Times
Last updated: 2024/10/10 at 9:20 PM
By Officers Times
Share
6 Min Read
SHARE

पूर्व ग्रामीण विकास सचिव एवं शैक्षणिक आंदोलन से जुड़े राजेन्द्र भाणावत ने कहा है कि ‘देश का समावेशी विकास तभी सम्भव है, जब वंचित वर्ग, अति पिछडे और पिछडे वर्ग को आत्मनिर्भर बनाया जाए।’ भाणावत ने अपने संबोधन में कहा कि ‘ग्राम्य जीवन को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जी.डी.पी. के साथ प्रति व्यक्ति आय में भी बढोतरी हो और पूँजी और तकनीकी कौशल की कमी दूर की जाए। अर्थ शक्ति का विकेन्द्रीकरण हो। मूलभूत सुविधाएं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और गरिमापूर्ण जीवन  के लिए जॉबलैस ग्रोथ की जगह एम्प्लोयमैन्ट ओरिएन्टेड ग्रोथ का होना आवश्यक है, तभी भारतीय संविधान में वर्णित उद्देश्यों की पूर्ति  होगी।’

भाणावत योग साधना आश्रम में ‘आर्थिक एवं सामाजिक विषमताएँ : समस्या और समाधान’ विषयक मुक्त मंच, जयपुर की 89 वीं मासिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। संगोष्ठी की अध्यक्षता बहुभाषाविद डॉ नरेन्द्र शर्मा ‘कुसुम’ ने की। संगोष्ठी का संयोजन ‘शब्द संसार’ के अध्यक्ष श्रीकृष्ण शर्मा ने किया।

अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र शर्मा कुसुम ने कहा कि राजतन्त्र में समता-विषमता पर प्रजा को अभिव्यक्ति का अधिकार नहीं था। संविधान लागू होने पर आशा थी कि सब समान हैं और समता तथा समरसता के कारण कहीं कोई भेदभाव नहीं होगा किन्तु ऐसा नहीं हुआ। संविधान मनुष्य के मनोविज्ञान को नहीं बदल पाया। असमानता और विषमता बढती चली गई। राजनीति के घिसे-पिटे नुस्खे अब अपनी धार खो चुके हैं। राजनीतिज्ञों के उपदेश असरदार नहीं रहे।

पूर्व आईएएस अरुण ओझा ने कहा कि जब पूँजीवाद आस्तित्व में आया तो जो पूजी, विनिमय को सरल, सुगम एवं सुव्यवस्थित करने के लिए थी वही पूँजी कालान्तर मे कुछ ही हाथों में सिमट गई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सत्ताधीश जनता को चुग्गा डालकर अपने जाल में फँसाता है वैसे ही सत्ता को जनता को चुग्गा डालकर अपने चंगुल में फँसाए रखना चाहिए। पूर्व मुख्य अभियन्ता दामोदर चिरानिया ने कहा कि सामाजिक-आर्थिक विषमता के कई कारण हैं। नस्ल भेद, लिंग भेद, वर्ग, धार्मिक, जातिगत उच्चता के कारण गैरबराबरी और सामाजिक प्रभुता के कारण असमानता और विसंगति बढ़ी है। राज्य शक्ति, धन शक्ति, आनुवंशिक पृष्ठ भूमि भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रुप से उत्तरदायी है। प्रजातान्त्रिक सरकारें असमानता से मुक्ति के लिए फ्री बीज की व्यवस्था करती है।

वरिष्ठ साहित्यकार एवं व्यंग्यकार फारूक आफरीदी ने कहा कि आर्थिक और सामाजिक विषमताओं को करने ले लिए अवसरों की समानता और आर्थिक बराबरी की जरूरत है। इसके लिए संविधान के निदेर्शों का पालन हो और प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरुक और कर्तव्यनिष्ठ हों।

वरिष्ठ पत्रकार सुधांशु मिश्र ने कहा कि सामाजिक असमानता एवं आर्थिक विषमता के लिए तकनीक दोषी नहीं है। इसका उपयोग, दुरुपयोग उपयोगकर्ता पर निर्भर है। उसका उपयोग विनाशकारी कार्यो में करेंगे तो तकनीकी का कोई दोष नहीं है। हमारे संविधान ने अवसरों की समानता, समता, समरसता को अंगीकार किया है पर आज तो गैर बराबरी और गरीबी का बोलवाला है। संविधान की धज्जियाँ उङाई जा रही है। पूँजी का आविष्कार विनिमय में सहूलियत के लिए किया गया था पर वह शोषण का उपकरण बन गई है। अब सामान्य जन को जागना होगा और अपने संविधान में निहित अधिकारों को पहचानना होगा। वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र बोड़ा ने कहा कि यद्यपि हमारी जी.डी.पी. बढ़ रही है पर परकैपिटा जीडीपी नहीं बढ़ रही है। इसका मुख्य कारण सम्पत्ति और आय का वितरण न्यायोचित नहीं हो रहा है, भले ही संविधान में बराबरी और समानता को जोरदार तरीके से प्रतिपादित किया गया है।

प्रखर शिक्षाविद सुभाष गुप्त ने कहा कि आज धर्म के ठेकेदारों ने धर्म का सत्यानाश कर दिया है। जो बातें वेद और पुराणों में कहीं नहीं हैं उन्हे धर्म की आड़ में जमकर प्रचारित किया जा रहा है। पूर्व बैंकर एवं प्रखर चिन्तक इन्द्र भंसाली ने कहा कि हमारा समाज ऊँच-नीच, अमीर गरीब, छोटे काम बडे करने वालों में बँटा हुआ है। सामाजिक समानता और समरसता में कमी से समाज में एक दूसरे की स्वीकार्यता घटी है। आर्थिक विषमता का मुख्य कारण गरीबी होने के साथ धनाढ्यों द्वारा कामगारों का शोषण है। ऐसे में समानता की आवाज हर नागरिक को उठानी होगी।

संगोष्ठी के संयोजक शब्द संसार के अध्यक्ष श्रीकृष्ण ने कहा कि आज भारत नवीनीकरण उर्जा के क्षेत्र में विश्व के चौथे स्थान पर है। इसमें एक दशक में  400% वृद्धि हुई । हम 21000 करोड़ रुपये वाले रक्षा उत्पाद हैं। भारत का वन्दे रेलों , ब्रह्मोस्त्र मिसाइलें तथा मोबाइल के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ा  है तो 2024 में अमीरों के पास राष्ट्रीय सम्पति का 39.5% था जबकि गरीबों की 50% आबादी के पास केवल 6.% हिस्सा ही था।

संगोष्ठी में पूर्व आईएएस आर.सी. जैन, आर.पी.गर्ग, सुमनेश शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। भूपेन्द्र भरतपुरी और विट्ठल पारीक ने कविताओं के जरिए आर्थिक विषमताओं को अभिव्यक्त किया। परमहंस योगिनी डॉ. पुष्पलता गर्ग ने समापन उद्बोधन किया।

– फारूक आफरीदी

Officers Times October 10, 2024 October 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
Officers Times magazine

Officers Times

Voice of INDIAN Officers. Exclusive News Magazine for Bureaucracy, PSUs, Corporate World inaugurated by Sh. C.K.Mathew, Chief Secretary, Rajasthan on 2nd July 2012. RNI No. : RAJHIN/2012/50158
Movement
ओम बिडला के डिप्टी सेक्रेटरी रह चुके RAS Yogesh Shrivastava बने मुख्यमंत्री के OSD

जयपुर। राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रशासनिक टीम बननी शुरू…

IRS Anusham Pattnaik होंगे सीसीआई के महानिदेशक

नई दिल्ली ब्यूरो। भारतीय कर सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और 1994 बैच…

पूर्व IPS Sheel Vardhan Singh यूपीएससी सदस्य नियुक्त

सेवानिवृत्त आईपीएस शील वर्धन सिंह को संघ लोक सेवा आयोग का सदस्य…

Vivek Kumar Gupta RVNL के बोर्ड में बतौर गवर्नमेंट डायरेक्टर शामिल

नई दिल्ली ब्यूरो। भारत के राष्ट्रपति के आदेशानुसार रेल विकास निगम लिमिटेड…

IAS Ritesh Chouhan होंगे NAFED के प्रबंध निदेशक

नई दिल्ली ब्यूरो। भारती प्रशासनिक सेवा में 2005 बैच के अधिकारी रितेष…

For Latest Updates

Our Whatsapp Channel
Join Now

You Might Also Like

Others

उपन्यासः ‘सुगंधा- एक सिने सुंदरी की त्रासद कथा’

By Officers Times
Others

10 Golden rules to maximize your score in UPSC PRELIMS – Himanshu Tyagi, IFS

By Officers Times
Others

राजस्थान साहित्य अकादमी ने चार साहित्यकारों को किया अंलकृत

By Officers Times
MovementOthers

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ

By Officers Times
Ofiicers Times

OFFICERS TIMES

Voice of INDIAN Officers. Exclusive News Magazine for Bureaucracy, PSUs, Corporate World inaugurated by Sh. C.K.Mathew, Chief Secretary, Rajasthan on 2nd July 2012. It's first Hindi Magazine for Indian Officers.
RNI No. : RAJHIN/2012/50158.

OFFICERS TIMES

1st Floor, 265/05, Sector - 26, Pratap Nagar, Jaipur (Rajasthan)
Email : OfficersTimes@gmail.com
Phone : 8003001100

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Officers Times dark Mode Logo
  • About Us
  • Editor in Chief
  • Legal
  • Advertise
  • Join Us
  • Contact
Join Our Whatsapp Channel

Powered by Officers Times

© 2025 Officers Times. All rights reserved
  • Home
  • Bureaucracy
  • Movement
  • PSU News
  • Corporate
  • News and Views
  • OT Exclusive
  • Police Samachar
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?