By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Officers TimesOfficers TimesOfficers Times
  • Home
  • Bureaucracy
  • Movement
  • PSU News
  • Corporate
  • News and Views
  • OT Exclusive
  • Police Samachar
  • Contact
    • About Us
    • Editor in Chief
    • Legal
    • Advertise
    • Join Us
Notification Show More
Font ResizerAa
Officers TimesOfficers Times
Font ResizerAa
  • Home
  • Bureaucracy
  • Movement
  • PSU News
  • Corporate
  • News and Views
  • OT Exclusive
  • Police Samachar
  • Contact
  • Home
  • Bureaucracy
  • Movement
  • PSU News
  • Corporate
  • News and Views
  • OT Exclusive
  • Police Samachar
  • Contact
    • About Us
    • Editor in Chief
    • Legal
    • Advertise
    • Join Us
Follow US
Officers Times > News and Views > St. Xavier’s के पद्मनाभ चौधरी AI-CBSE नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप में चयनित
News and Views

St. Xavier’s के पद्मनाभ चौधरी AI-CBSE नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप में चयनित

Officers Times
Last updated: 2026/10/09 at 3:50 PM
By Officers Times
Share
4 Min Read
SHARE

भोपाल। भोपाल। ऑल इंडिया सीबीएसई नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप को लेकर प्रारंभिक ट्रायल्स पूरे हो गए हैं, जिसके बाद चयनित 18 खिलाड़ियों की सूची जारी कई दी गई है। ऑर्गनाइजिंग कमेटी, सीबीएसई की ओर से जारी इस सूची में जयपुर की सेंट जेवियर्स स्कूल के युवा क्रिकेटर और होनहार विद्यार्थी पद्मनाभ चौधरी चयनित हो गए हैं।

भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24-30 अक्टूबर मदुरई, तमिलनाडु में आयोजित होने जा रही नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप में पद्मनाभ चौधरी भाग लेंगे। इस चयन के लिए सितंबर में प्रारंभिक ट्रायल कैंप आयोजित किया गया था, जिसके चलते 5-7 उक्टूबर को हुए अलग-अलग मैच में परफॉर्मेंस के आधार पर यू-17 की 18 सदस्यीय क्रिकेट टीम चयनित की गई। इस चयन प्रक्रिया में पद्मनाथ चौधरी का चयन वेस्ट जोन की टीम में किया गया है। दाहिने हाथ के धुआंधार बल्लेबाज और आॅफ स्पिनर पद्मनाथ अपनी फील्डिंग के लिए भी खास पहचान रखते हैं। एक ऑलराउंडर युवा क्रिकेटर के तौर पर पद्मनाभ लगातार एक के बाद एक श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। गौरतलब है कि पद्मनाभ चौधरी के पिता आईपीएस पंकज चौधरी भी क्रिकेट में खास पहचान रखते हैं। उनके नाम भी क्रिकेट की कई ट्रॉफियां अपनी टीम को दिलाने के रिकॉर्ड दर्ज हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल चैंपियनशिप में नॉर्थ जोन, वेस्ट जोन, ईस्ट जोन और साउस्थ जोन की टीमें शामिल होंगी, वहीं 5 विदेशी टीमें भी भाग लेंगी, जिसमें ओमान, कतर, दुबई, बहरीन और सऊदी अरब भी शामिल हैं। विदेशी टीमें भी चैंपियनशिप में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने की तैयारियां कर रही हैं। इधर क्रिकेट के कॉमनवेल्थ और ओलंपिक में शामिल होने के बाद स्कूल गेम्स के जरिए प्रतिभाएं उभर कर सामने आ रही हैं। मदुरई में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के बाद अंतरराष्ट्रीय मैंचों के लिए भी सीबीएसई की राष्ट्रीय टीम भेजी जानी प्रस्तावित है।

परिचय और शैक्षणिक पृष्ठभूमि

    • पद्मनाभ जयपुर के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स स्कूल (St. Xavier’s School) के छात्र हैं।
    • वह सेंट जेवियर्स स्कूल के क्रिकेट इतिहास के पहले और एकमात्र ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिन्हें क्रिकेट में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है।

    सीबीएसई वेस्ट जोन टीम में चयन

      • भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित चयन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद, वेस्ट जोन की 18 सदस्यीय अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में पद्मनाभ का फाइनल सिलेक्शन हुआ।
      • वह इस टीम में जगह बनाने वाले जयपुर और राजस्थान के प्रमुख खिलाड़ी हैं।

      खेल शैली और आदर्श

        • पद्मनाभ मैदान पर एक दाएं हाथ के बल्लेबाज (Right-Hand Batsman) और एक बेहतरीन फील्डर के रूप में अपनी भूमिका निभाते हैं।
        • वह भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं। वे बाबा नीब करौरी महाराज के परम भक्त भी हैं।

        पिता से मिली प्रेरणा

          पद्मनाभ को क्रिकेट खेलने की प्रेरणा अपने पिता आईपीएस पंकज चौधरी से मिली। पंकज चौधरी खुद भी एक ऑलराउंडर क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय, राज्य और विश्वविद्यालय स्तर पर कई क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और वे राजस्थान में होने वाले सालाना आईएएस-आईपीएस (IAS vs IPS) क्रिकेट मैचों में भी सक्रिय रूप से खेलते हैं।

          ऑल इंडिया सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप (अक्टूबर 2026)

            वेस्ट जोन टीम में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पद्मनाभ चौधरी का चयन ऑल इंडिया सीबीएसई नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह नेशनल चैंपियनशिप 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक मदुरई, तमिलनाडु में आयोजित की जा रही है, जिसमें वे वेस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए खेलेंगे।

            Officers Times October 9, 2026 October 9, 2026
            Share This Article
            Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
            Leave a comment

            Leave a Reply Cancel reply

            Your email address will not be published. Required fields are marked *

            Officers Times magazine

            Officers Times

            Voice of INDIAN Officers. Exclusive News Magazine for Bureaucracy, PSUs, Corporate World inaugurated by Sh. C.K.Mathew, Chief Secretary, Rajasthan on 2nd July 2012. RNI No. : RAJHIN/2012/50158
            Movement
            ओम बिडला के डिप्टी सेक्रेटरी रह चुके RAS Yogesh Shrivastava बने मुख्यमंत्री के OSD

            जयपुर। राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रशासनिक टीम बननी शुरू…

            IRS Anusham Pattnaik होंगे सीसीआई के महानिदेशक

            नई दिल्ली ब्यूरो। भारतीय कर सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और 1994 बैच…

            पूर्व IPS Sheel Vardhan Singh यूपीएससी सदस्य नियुक्त

            सेवानिवृत्त आईपीएस शील वर्धन सिंह को संघ लोक सेवा आयोग का सदस्य…

            Vivek Kumar Gupta RVNL के बोर्ड में बतौर गवर्नमेंट डायरेक्टर शामिल

            नई दिल्ली ब्यूरो। भारत के राष्ट्रपति के आदेशानुसार रेल विकास निगम लिमिटेड…

            IAS Jogaram को रेजिडेंट कमिशनर का अतिरिक्त जिम्मा

            जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जोगाराम को आज राजस्थान सरकार…

            For Latest Updates

            Our Whatsapp Channel
            Join Now

            You Might Also Like

            News and Views

            IAS – IPS 11 ने मंत्री-विधायकों को 9 विकेट से हराया

            By Praveen Jakhar
            News and Views

            रचनात्मकता के गहरे समंदर सी डॉ. सुषमा महाजन की कला प्रदर्शनी ‘मेलोडी ऑफ कलर्स’ शुरू

            By Dr Pushpa Kumari
            News and Views

            CS Sudhansh Pant का राजस्थान को अलविदा, गलियारों में मचा हड़कंप

            By Officers Times
            News and Views

            Govind Pareek बने मुख्यमंत्री के OSD

            By Praveen Jakhar
            Ofiicers Times

            OFFICERS TIMES

            Voice of INDIAN Officers. Exclusive News Magazine for Bureaucracy, PSUs, Corporate World inaugurated by Sh. C.K.Mathew, Chief Secretary, Rajasthan on 2nd July 2012. It's first Hindi Magazine for Indian Officers.
            RNI No. : RAJHIN/2012/50158.

            OFFICERS TIMES

            1st Floor, 265/05, Sector - 26, Pratap Nagar, Jaipur (Rajasthan)
            Email : OfficersTimes@gmail.com
            Phone : 8003001100

            Facebook Twitter Youtube Whatsapp
            Officers Times dark Mode Logo
            • About Us
            • Editor in Chief
            • Legal
            • Advertise
            • Join Us
            • Contact
            Join Our Whatsapp Channel

            Powered by Officers Times

            © 2025 Officers Times. All rights reserved
            • Home
            • Bureaucracy
            • Movement
            • PSU News
            • Corporate
            • News and Views
            • OT Exclusive
            • Police Samachar
            • Contact
            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Lost your password?