जयपुर/भोपाल। जयपुर के युवा क्रिकेटर और राजस्थान काडर के चर्चित आईपीएस पंकज चौधरी के पुत्र पद्मनाभ चौधरी सीबीएसई वेस्ट जोन अंडर 17 क्रिकेट टीम में चयनित हो गए हैं। पद्मनाभ चौधरी जयपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल के विद्यार्थी हैं और जेवियर स्कूल के क्रिकेट इतिहास में पहले और एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं, जनको क्रिकेट में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है।

भोपाल में हाल ही 26, 27 व 28 अगस्त को हुई चयन प्रतियोगिता में वेस्ट जोन की 16 सदस्यीय टीम में पद्मनाभ का फाइनल सिलेक्शन हुआ है। पद्मनाभ चौधरी राइट हैंड बैट्समैन व एक अच्छे फील्डर के रूप में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे हैं। पद्मनाभ क्रिकेट में विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं। पद्मनाभ चौधरी के पिता और आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी खुद क्रिकेटर भी हैं, जिनसे मोटीवेट होकर पद्मनाथ ने क्रिकेट में अपनी प्रैक्टिस जारी रखी। पंकज चौधरी भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, राज्य स्तर एवं विश्वविद्यालय स्तर हरफनमौला क्रिकेटर के तौर पर पहचाने गए हैं। अब भी राजस्थान में होने वाले आईएएस-आईपीएस क्रिकेट मैच में हर वर्ष शानदार पारियां खेल रहे हैं। सीबीएसई की नेशनल टीम नोएडा में अगले महीने भागीदारी निभाएगी।

