जयपुर। रियल एस्टेट इंडस्ट्री में राजस्थान और महाराष्ट्र का जाना-पहचाना नाम Riyasat Group अब अपनी CSR एक्टिविटीज को उड़ान देने जा रहा है। रियासत ग्रुप की ओर से Riyasat Foundation की स्थापना की गई, जिसके साथ ही पहले साल में ढाई लाख वृक्षारोपण का संकल्प लिया गया। मानसरोवर स्थित कंपनी मुख्यालय में रियासत फाउंडेशन के लॉन्च के मौके पर फाउंडेशन के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ग्रुप चेयरमेन और प्रबंध निदेशक सुमेर सिंह सैनी, संगीता सैनी मौजूद रहे।
इस अवसर पर रियासत फाउंडेशन की जानकारी देते हुए ग्रुप चेयरमेन और प्रबंध निदेशक सुमेर सिंह सैनी ने बताया कि हमें पिछले एक दशक में राजस्थान और महाराष्ट्र ने बहुत कुछ दिया है। लेकिन अब वक्त आ गया है, जब हम अब वापस सोसाइटी के लिए कुछ आगे बढ़कर करें। इसी विचार के साथ रियासत फाउंडेशन स्थापित किया गया है, जिसमें पहले चरण में जयपुर शहर और इसके आसपास के इलाकों में रियासत ग्रुप की टीम और सभी साथियों के सहयोग से 2.5 लाख वृक्षारोपण के लक्ष्य को हासिल करेगे।
साथ ही साथ हमने पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए 10000 इको फेंड्ली जूट बैग तैयार करवाए हैं, जिन्हें आसपास की सब्जी मण्डियों, कॉलोनियों, सोसाइटियों में वितरित किया जाएगा। ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा जागरुक हों और पॉलीथीन के उपयोग से बचें। इसी क्रम में हम 101 पिछडे बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च फाउंडेशन के जरिए उठाएंगे।
सर्दियों में जरूरतमंदों को 5000 कंबल वितरण के साथ 1000 से ज्यादा लोगों को चिकित्सा सुविधा में मदद करेंगे। यह शुरुआत है, समय के साथ फाउंडेशन को मजबूत और बड़ा बनाया जाएगा और समाज की मुख्यधारा में पिछडे हजारों-लाखों लोगों तक रियासत फाउंडेशन मददगार साबित होगा।
रियासत फाउंडेशन के लॉन्च के मौके पर कंपनी के कर्मचारियों, सेल्स एग्जीक्यूटिव्ज और प्रबंधन के साथियों के साथ फाउंडेशन के विजन-मिशन की चर्चा की गई। जानकारी के मुताबिक फाउंडेशन इसी महीने से वृक्षारोपण अभियान को वृहद् स्तर पर विस्तार देने की मुहिम शुरू कर देगा।

