भाजपा की भजनलाल सरकार में आईएएस अधिकारियों के तबादले की दूसरी सूची आ गई है। इस सूची में 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें अतिरिक्त मुख्य सचिव से लेकर जिला कलक्टर तक शामिल हैं। इससे पहले 5 जनवरी को जारी हुई सूची में 72 आईएएस अधिकारी इधर-उधर किए गए थे। आज जारी हुई तबादला सूची को देखकर सरकार का रुख स्पष्ट हो गया है कि भजनलाल सरकार जनता के लिए अच्छा काम करने के मूड में है।
इस सूची में वरिष्ठ आईएएस सुबोध अग्रवाल को अध्यक्ष इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान, जयपुर लगाया गया है। आईएएस अभय कुमार सिंह एसीएस, जल संसाधन विभाग, राज्य जल ससाधन आयोजना विभाग में सेवाएं देंगे। आईएएस अखिल अरोड़ा एसीएस राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग में सेवाएं देंगे।
आईएएस अधिकारियों की इस तबादला सूची में आईएएस अपर्णा अरोड़ा, संदीप वर्मा, कुलदीप रांका, श्रेया गुहा, आनंद कुमार, भास्कर आत्माराम सावंत, कुंजी लाल मीणा, अजिताभ शर्मा, आलोक गुप्ता, वैभव गालरिया, टी. रविकांत, मंजू राजपाल, आशुतोष ए.टी. पेडणेकर, डॉ. पृथ्वी राज, कृष्ण कुणाल, भानू प्रकाश एटरू, डॉ. समित शर्मा, डॉ. जोगा राम, डॉ. गोरव गोयल, आरती डोगरा, आनंदी, शुचि त्यागी, महेश चंद्र शर्मा, राजन विशाल, अर्चना सिंह, शैली किशनानी, ओम प्रकाश बुनकर, हृदेश कुमार शर्मा, मेघराज सिंह रत्नू, शक्ति सिंह राठौड़, संदेश नायक, रामावतार मीणा, सुनील शर्मा, पुखराज सेन, मुकुल शर्मा, अपर्णा गुप्ता और अत्साह चौधरी शामिल हैं।



